Malaika Arora Mother Birthday: बॉलीवुड एकट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हर दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट की थी. जिसे फैंस उनके ब्रेकअप से जोड़ रहे थे. वहीं आज यानि संडे को एक्ट्रेस ने अपनी मां को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया. आप भी डालिए एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट पर एक नजर….

मां के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने लुटाया प्यार

मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां के बर्थडे को खास बनाने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें से पहली तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी मां को गले लगाते हुए पोज कर रही हैं. वहीं दूसरी में बिकिनी पहने मलाइका अपनी मां के साथ सेल्फी लेती दिखाई दी. इसके अलावा तीसरी फोटो में मलाइका और उनकी गर्ल गैंग एक्ट्रेस की मां संग पोज देती दिखाई दे रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका ने लिखी मां के लिए ये खास बात

एक्ट्रेस ने इन तीनों तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘हैप्पी बर्थडे मम्मा..लव यू.’. मलाइका की पोस्ट पर उनके फैंस और सेलेब्स भी एक्ट्रेस की मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने काम से ज्यादा लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं. कुछ वक्त पहले ही उनका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ है.

अरबाज खान से हुई थी मलाइका की शादी

मलाइका अरोड़ा ने पहले सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान के साथ शादी की थी. दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बने. लेकिन फिर दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा. इसके बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हैं. बता दें कि अरबाज ने शूरा खान से शादी कर ली हैं. वहीं मलाइका ने करीब पांच साल अर्जुन कपूर को डेट किया, लेकिन अब इनका ब्रेकअप हो गया है.

ये भी पढ़ें –

कभी जमीन पर सोकर गुजारी थी रातें, आज मुंबई के आलीशान 8BHK हाउस में रहते हैं टाइगर श्रॉफ