जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया कि आरोपी गणेश उर्फ रानू ठाकुर ने पहले दोस्ती की, फिर छह महीने तक रेप किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने खुद को शादीशुदा और दो बच्चों का पिता बताकर इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी और उसके भाई ने पीड़िता के घर जाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इससे आहत होकर किशोरी ने जहर पी लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एफएसएल रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर कटंगी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ऐसे बढ़ी नजदीकियां आरोपी गणेश उर्फ रानू ठाकुर और नाबालिग किशोरी एक ही गांव के रहने वाले थे। किशोरी के पिता की कोरोना काल में मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपनी मां, छोटी बहन और बड़े पिताजी के साथ रहती थी। परिवार में किसी को भी गांव से बाहर जाना होता तो अक्सर गणेश ही बाइक से उन्हें छोड़ने जाता था, जिससे उसका किशोरी के घर आना-जाना लगा रहता था। 10 अक्टूबर को किशोरी की मां को शहर जाना था, तब उन्होंने गणेश को फोन कर घर बुलाया और फिर उसके साथ शहर गईं। इसके बाद से किशोरी और गणेश के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। स्कूल जाते समय भी रास्ते में गणेश उससे बातचीत करता था और कई बार बाइक से उसे स्कूल भी छोड़ चुका था। धीरे-धीरे यह बातचीत बढ़ी और दोस्ती में बदल गई। शादी से इनकार, फिर धमकी दिसंबर 2024 में नाबालिग किशोरी ने गणेश से शादी की बात कही। इस पर गणेश ने साफ कह दिया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, इसलिए शादी नहीं कर सकता। यह सुनकर किशोरी नाराज हो गई और गुस्से में वहां से चली गई। उसने घर आकर अपनी मां को बताया कि वह गणेश से शादी करना चाहती है। मां ने समझाया कि गणेश न तो उनकी जात-बिरादरी का है और न ही अविवाहित, अगर गांव में बात फैली तो परिवार की बदनामी होगी। मां की बात सुनकर किशोरी ने कहा कि वह अब दोबारा गणेश से बात नहीं करेगी। हालांकि, 17 जनवरी को गणेश ने किशोरी को फोन कर गांव के बाहर मिलने बुलाया और कहा कि दोस्ती का कोई रास्ता निकालते हैं। लेकिन जब किशोरी वहां पहुंची, तो गणेश ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पहले गणेश, फिर उसके भाई ने दी धमकी 18 जनवरी 2025 की शाम करीब 4 बजे गणेश ठाकुर नाबालिग किशोरी के घर पहुंचा। उस समय पड़ोस की कुछ महिलाएं भी वहां बैठी थीं। गणेश ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर लड़की दोबारा उसके घर के आसपास दिखी तो वह उसे मार देगा। इसके बाद गणेश ने अपने छोटे भाई अभिषेक को बताया कि किशोरी उस पर शादी का दबाव बना रही है। उसी दिन शाम 7 बजे, जब किशोरी घर के आंगन में खाना बना रही थी और परिवार के सदस्य पास ही बैठे थे, तभी अभिषेक वहां आया। उसने भी गालियां देकर धमकी दी कि अगर लड़की ने फिर से गणेश से बात करने की कोशिश की तो पूरे परिवार को मार देगा। इससे आहत होकर किशोरी घर के पीछे गई और कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। “दादा, हमने जहर पी लिया है” गणेश और उसके भाई अभिषेक की धमकियों से आहत किशोरी सदमे में आ गई और उसने कीटनाशक पी लिया। जहर पीने के बाद वह लड़खड़ाते हुए अपने बड़े पिताजी के पास गई और बोली, “दादा जी, हमने जहर पी लिया है।” इतना कहकर वह बेसुध होकर गिर पड़ी। परिवार वाले घबराकर उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहां इलाज के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई। 269 बार फोन, रोजाना 4 घंटे हुई बात पुलिस जांच में सामने आया कि अक्टूबर से जनवरी के बीच नाबालिग किशोरी और आरोपी गणेश ठाकुर के बीच 269 बार बातचीत हुई थी। दोनों हर दिन औसतन 4 घंटे फोन पर बातें करते थे। दोस्ती के नाम पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार और फिर रेप में बदल गई। पुलिस ने ग्रामीण और परिजनों के बयान के आधार पर 40 दिन बाद जांच रिपोर्ट तैयार की, जिसमें पाया कि गणेश ने कई बार के साथ रेप किया था। इतना ही नहीं अपने छोटे भाई के साथ मिलकर पीड़िता के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि नाबालिग से रेप के मामले में कटंगी थाना पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, शनिवार उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। Post navigation Opinion divided over US Open’s move to downplay mixed doubles सीहोर में बनाए गेहूं उपार्जन के 5 केंद्र:15 मार्च से 5 मई तक किसान बेच सकेंगे फसल