बैतूल के सारनी के सुनील गावस्कर वार्ड में फर्जी डीएसपी की कॉल से डराकर एक युवक ने अपना गला काट लिया। घायल युवक को पहले एमपीईबी अस्पताल और फिर बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मांग मोहल्ले निवासी राजा सूरे को फोन पर एक व्यक्ति ने खुद को डीएसपी बताते हुए धमकी दी। कॉलर ने कहा कि उसने ऑनलाइन क्रोम पर कुछ गलत देखा है और इस मामले में केस दर्ज हो गया है। उसने युवक को बचने के लिए 20,000 रुपए की व्यवस्था करने के लिए कहा, नहीं तो पुलिस उसे पकड़ने आ रही है। डर के मारे उठाया खुद को नुकसान पहुंचाया युवक ने अपने दोस्तों से पैसों की मदद मांगी, लेकिन इतनी बड़ी रकम जल्द नहीं मिल पाई। डर के मारे वह बाथरूम में गया और ब्लेड से अपना गला काट लिया। गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उन्हें तुरंत पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर, बैतूल रेफर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रघुवंशी ने बताया कि युवक का काफी खून बह चुका था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बैतूल रेफर कर दिया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। सारनी टीआई जयपाल इनवाती ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी फर्जी कॉल से न डरें। किसी भी समस्या के लिए सीधे पुलिस से संपर्क करें। पुलिस साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। Post navigation Taylor Swift feels “branded as the bad guy” in her relationship with Travis Kelce and fans wonder if their relationship is in trouble ED ने CBI की FIR पर दर्ज की पीसी:यूको बैंक मुरैना के पूर्व मैनेजर, मेसर्स बीजासन एग्र इंफ्रास्ट्रक्चर वेयरहाउस के खिलाफ केस