IMG 20250622 WA0006

दंभ,घमंड और सत्ता के नशे में चूर है भाजपा के नेता:- नारायण त्रिपाठी
पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सीधी सांसद ने गर्भवती महिलाओं को लेकर जो बयान जारी किया गैर जिम्मेवाराना प्रतीत होता है और भाजपा के नेताओं द्वारा दिए जाने वाले किसी भी बयान को सुन जानकर आश्चर्य नहीं करना चाहिए क्योंकि भाजपा का असली चाल चरित्र चेहरा यही है। इस तरह के बयान इन दिनों समूचे देश से अक्सर सुने पढ़े जाते रहते है और ये बयान गंभीर विषय पर भी बड़े बचकाने व मजाकिया समझ में आते है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि लीला साहू एक यू ट्यूबर है गांव की बहु है जो पिछड़ावर्ग से आती है जो अक्सर अपने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को देश के बड़े नेताओं के कानों तक पहुंचाने का काम करते रहती है और इसी कड़ी में उसने अपने क्षेत्र में सड़क की समस्या को लेकर आवाज उठाई बनाए जाने की मांग की। लीला साहू ने बताया कि इस खराब सड़क से आने जाने में गर्भवती महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन समाधान की जगह सीधी सांसद ने उनका मजाक बनाए जाने का प्रयास किया। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सांसद जी शायद ने देखे हो लेकिन हम सभी ने इसी मध्यप्रदेश में देखा है जहां प्रसूता को खाट और डोली में अस्पताल ले जाते देखा है उनकी एंबुलेंस और तमाम व्यवस्थाएं मार्ग न होने से धरी रह जाती है। सीधी सांसद का गर्भवती महिलाओं को लेकर ऐसा मजाक की डेट बता दो हम उठवा लेंगे निंदनीय है एक तरफ देश के प्रधानमंत्री गांव के छोटे गरीब परेशान आदमी की बात करते है उनके विकास की बात करते है वही दूसरी तरफ उनके ही नेता उनकी ही बातों का मजाक बनाते है यह उचित नहीं इसमें लगाम लगनी चाहिए। रही बात सड़क निर्माण की तो होना चाहिए इसीलिए तो हम सरकार और नेता चुनते है।