सीएस अनुराग जैन ने पीएस सुखबीर और यू.ए.डी कमिश्नर संकेत के साथ सड़कों की समीक्षा बैठक की चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन बोल अधिकारियों से प्रोएक्टिव होकर काम करें भोपाल में सड़कों में गड्ढे की गिनती के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह और नगरीय प्रशासन विभाग के कमिश्नर संकेत भोंडवे के साथ समीक्षा बैठक की चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन को बैठक में PWD ने रिपोर्ट पेश कर कहा कि शहर में पेचवर्क अगले 7 दिन में कर लिया जाएगा, रिपोर्ट देखने के बाद के चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन ने कहा कि शहर की सड़कों को ठीक रखने के लिए PWD और नगरीय प्रशासन विभाग को-आर्डिनेशन के साथ प्रो-एक्टिव होकर काम करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन ने मीटिंग में अधिकारियों को कहा कि ऐसा नहीं होने चाहिए कि गड्ढे हो जाए और फिर अधिकारी जाग रहे हैं ऐसा हुआ या शिकायत आई तो कड़ी करवाई की जायेगी। चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन ने PWD के पीएम सुखवीर सिंह और नगरीय प्रशासन विभाग के कमिश्नर संकेत भोंडवे को डेडलाइन में काम करने के लिए कहा और निर्देश दिए कि टाइम लिमिट में पेचवर्क हो और इसकी मॉनिटरिंग करने के साथ आगे के लिए फ्रीक्वेंसी के साथ अधिकारी रोड्स का विजिट भी करें। चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि जहां रिपेयर की जरूरत है तो खराब होने से पहले ही उसे ठीक कर लिया जाए और यदि कोई छोटा गड्ढा है तो उसे तत्काल ठीक करें और जहां सड़क बनाने की आवश्यकता है तो सड़क बनाएं साथ ही चीफ सेक्रेटरी ने कमिश्नर नगरीय प्रशासन विभाग से कहा कि उनकी सड़के, नालियां दुरुस्त करे और रेलवे से भी बात करें। Post navigation Rozgar Mela 2025: Over 51,000 jobs offered to youths in government posts Ankita Lokhande shares the secret behind her glowing skin: safron drink and more