प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को बालाघाट पहुंच गए हैं। आदिवासी परंपरा के मुताबिक सीएम का स्वागत किया गया। वे यहां लगभग तीन घंटे रुकेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरा। सबसे पहले वे हॉकी मैदान में एस्ट्रो टर्फ का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रेंजर महाविद्यालय में हो रहे किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। यहीं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण भी करेंगे। किसान सम्मेलन में लगाई गई शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी किसान सम्मेलन में 9 विभागों की शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। इनमें कृषि, उद्यानिकी, सीसीबी, एनआरएलएम, वन, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य और स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं। मुख्यमंत्री इन सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। कोटेश्वर महोत्सव में शामिल होंगे सीएम इसके बाद डॉ. यादव हेलिकॉप्टर से लांजी जाएंगे। वहां कोटेश्वर महोत्सव में शामिल होंगे। कोटेश्वर शिवलिंग की पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। Post navigation शाजापुर में अधिकारी-कर्मचारी खेल प्रतियोगिता शुरू:14 विभागों की क्रिकेट टीमें मैदान में उतरीं, बैडमिंटन में 31 खिलाड़ी JAC to hold Class 10 Hindi and Science re-exam on March 7 and 8