सरदारपुर तहसील के राजगढ़ नगर में नए बस स्टैंड पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा के आसपास लगी रेलिंग भी तोड़ दी गई। आज सुबह करीब सवा 5 बजे स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा। इसकी सूचना तुरंत नगर परिषद को दी गई। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन और सीएमओ आरती गरवाल पहुंचे। राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि प्रतिमा वर्षों से बस स्टैंड पर स्थापित थी। इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है। Post navigation रीवा के अस्पताल में 5 प्रसूता महिलाओं की हालत बिगड़ी:दो गंभीर; दवा में गड़बड़ी की आशंका, अस्पताल ने कबूली गलती Deepika Padukone reveals she was hiding her visits to the therapist from the paparazzi: ‘There was so much stigma…’