Chhaava Box Office Collection Day 15: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर गरज रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं लेकिन इस फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. ‘छावा’ ने रिलीज के दो हफ्तों में छप्परफाड़ कमाई कर ली है. चलिए यहां जानते हैं इस ऐतिहासिक ड्रामा ने रिलीज के 14वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘छावा’ ने रिलीज के 15वें दिन कितना किया कलेक्शन? लक्ष्मण उतेकर निर्देशित ‘छावा’ दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक इस फिल्म की दीवानगी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रही है. इसी के साथ ये फिल्म हर दिन खूब नोट भी छाप रही है. ‘छावा’ ने अपने बजट से अब तक कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है. अब तो ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसी के साथ इसने एक और बड़ा मील का पत्थर भी पार कर लिया है. दरअसल ‘छावा’ ने तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘छावा’ ने 31 करोड़ से खाता खोला था इसके पहले हफ्ते का कलेक्शन 219.25 करोड़ रुपये रहा था. वहीं दूसरे हफ्ते में ‘छावा’ ने 180.25 करोड़ की कमाई की. अब फिल्म की रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने रिलीज के 15वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘छावा’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 412.50 करोड़ रुपये हो गई है. ‘छावा’ ने 15वें दिन इन फिल्मों को चटाई धूल‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में 412 करोड़ से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया है. दरअसल ‘छावा’ 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली साल 2025 की पहली फिल्म बन गई है. वहीं 15वें दिन 13 करोड़ के कलेक्शन के साथ इसने कई बड़ी फिल्मों को करारी मात दी है. 15वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये फिल्में हैं. पुष्पा 2 ने 15वें दिन 14 करोड़ की कमाई की थी. छावा ने 15वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है. बाहुबली 2 ने 15वें दिन 10.05 करोड़ का कारोबार किया था. ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा ने 15वें दिन 8.5 करोड़ की कमाई की थी. स्त्री 2 की 15वें दिन की कमाई 8.5 करोड़ रुपये थी. एनिमल ने 15वें दिन 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. बाजीराव मस्तानी ने 15वें दिन 7.49 करोड़ की कमाई की थी. जवान के 15वें दिन का कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये रहा था. गदर 2 ने 15वें दिन 7.1 करोड़ का बिजनेस किया था. ये भी पढ़ें:-जब 12 साल बड़ी अमृता सिंह संग सैफ की शादी की बात जान रोने लगी थीं शर्मिला टैगोर, बेटे को कहा था- ‘तुमने मुझे बहुत दुख पहुंचाया’ Post navigation ‘पुराना सपना पूरा हो रहा है…’ रमजान के पाक महीने में शुरू होगा सना खान का नया शो ‘Raunak-e-Ramadan’ गोविंदा और सुनीता क्यों एक घर में नहीं रहते साथ? एक्टर की बीवी ने बताई थी असल वजह, कहा था- ‘जवान बेटी है हम घर में शॉर्ट्स…’