मुरैना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला उस इलाके का बदमाश है। वह अपने साथियों के साथ आया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात सिलायथा गांव में शुक्रवार रात की है। युवक का नाम ध्रुव यादव है। वह खेती-किसानी करता था। घटना ने नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे 20 किमी तक वाहनों की कतारें लग गई। बदमाश श्याम गोगाई और उसके साथी फरार है। हत्या की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है। देखिए तस्वीरें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस वहां मौजूद है। वह लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिससे एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। लोगों ने की एसपी को बुलाने की मांग प्रदर्शनकारियों की मांग है कि एसपी समीर सौरभ को मौके पर बुलाया जाए। इसके अलावा थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला को हटाया जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, बंदूकों के लाइसेंस दिए जाएं और आरोपियों के मकान तोड़े जाएं। Post navigation No multi-pocket attire as Class X exam from today चित्रकूट में सुसाइड करने बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक:कंरट लगने से नीचे गिरा; सतना जिला अस्पताल रेफर