Hazel Keech Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच (Hazel Keech) आज यानि 28 फरवरी को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ऐसे में फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस के पति और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने उनपर खूब प्यार लुटाया. अपनी वाइफ के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए युवराज ने सोशल मीडिया पर एक बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर की. जो अब काफी वायरल भी हो रही है. युवराज ने लुटाया वाइफ हेजल पर प्यार दरअसल युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया. जिसमें उन्होंने वाइफ हेजल के साथ कई सारी खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘हैप्पी बर्थडे हेजी, जिस तरह से तुम हमारी छोटी सी दुनिया को संभालती हो,वो बहुत ही अमेजिंग है. तुम्हें हमारे बच्चों की प्यारी मां और हमारे परिवार की ताकत के रूप में देखना मेरे दिल को और भी ज्यादा प्यार से भर देता है! जन्मदिन की शुभकामनाएं और तुम्हारा आने वाला साल बेहतरीन हो. आई लव यू.’ View this post on Instagram A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) फैंस और क्रिकेटर्स ने दी हेजल को जन्मदिन की बधाई युवराज सिंह की इस पोस्ट पर ना सिर्फ हेजल के फैंस बल्कि क्रिकेट जगत के भी कई दिग्गज एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. क्रिकेटर राहुल शर्मा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,’जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भाभी जी,आप हमेशा खुश रहें.’ 2016 में हुई थी युवराज और हेजल शादी बता दें कि हेजल कीच ने साल 2016 में युवराज सिंह के साथ शादी की थी. शादी के बाद से ही एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. युवराज और हेजल दो बच्चों एक बेटी और एक बेटे के पेरेंट्स हैं. बताते चलें की ‘बॉडीगार्ड’ में हेजल ने करीना कपूर की सहेली का किरदार निभाया था. ये भी पढ़ें – Watch: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अब नेपाल में मचाई धूम, अपने ठुमकों से लोगों को बना दिया दीवाना Post navigation सरकारी नौकरी:उत्तराखंड में 276 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ; 11 मार्च से शुरू आवेदन, एज लिमिट 42 वर्ष विक्की कौशल ने जूनियर छावा पर लुटाया प्यार, गोद में लेकर की मस्ती, फैंस बोले- ‘आप भी बेबी प्लान कर लो’