निवाड़ी की ओरछा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश किया है। गिरोह की तीन महिलाएं उत्तर प्रदेश से आकर मध्य प्रदेश में ज्वैलरी शॉप से चोरी करती थीं। भीड़भाड़ वाले समय में ग्राहक बनकर करती थी चोरी आरोपी माया दोहरे, माया देवी और मिथलेशी जालौन, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। ये महिलाएं पहले दुकानों को चिह्नित करती थीं। फिर भीड़भाड़ वाले समय में ग्राहक बनकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं।10 फरवरी को इन महिलाओं ने ओरछा के बालाजी ज्वैलर्स से 98 हजार रुपए के सोने के गहने चुराए थे। दुकान मालिक बृजेश सोनी ने 12 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई। 1 लाख गहने और कार जब्त पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टोल कैमरों और साइबर सेल की मदद से जांच की। आरोपियों के पास से 1.05 लाख रुपए के सोने के आभूषण और 7 लाख रुपए की कार बरामद की गई है। पुलिस ने 3 हजार का इनाम किया था घोषित एसडीओपी मनमोहन बघेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी। थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा और उनकी टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। Post navigation 57 labourers trapped in avalanche near Uttarakhand’s Badrinath एसजीएसआईटीएस इंदौर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का जश्न:विज्ञान एक्सपो आयाम 2025 का उद्घाटन, वक्ताओं ने दिया प्रेरक संबोधन