मप्र वफ्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल का एक और नवाचार 15008 वक्फ कमेटियों के खुलेंगे बैंक खाते अब आर्थिक लेन-देन होगा पारदर्शी आन लाइन मध्यप्रदेश वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल के सख्त निर्देश पर 15008 कमेटियों के खुलेंगे बैंक खाते वफ्फ बोर्ड में वर्षों से व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के अधीन 15 हजार वक़्फ़ सम्पतियां रजिस्टर्ड है कमेटियों के बैंक खाता नहीं होने के कारण भारी अनियमिताएं होने की लगातार शिकायतें मिल रही थी इस पर वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल के सख्त निर्देश पर बोर्ड ने गहन छानबीन करते हुए बताया कि कमेटियों के बैंक खाते नहीं होने के कारण बोर्ड भारी असुविधा एवं आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। राज्य के बोर्ड ने अपने काम में पारदर्शिता लाने , ऊपरी लेन देन रोकने और बोर्ड एवं कमेटियों की आर्थिक स्थति को मज़बूत करने के लिए बोर्ड की कमेटियों का बैंक खाता अनिवार्य रूप से खुलवाने का फैसला किया , परन्तु प्रदेश भर में कमेटियों के खाते खोलने को लेकर बैंक में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अनेक स्थानों पर तो बैंक खाते खुल ही नहो पाते थे , कमेटियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए बोर्ड चेयरमैन डॉ सनवर पटेल ने अपने बोर्ड कि टीम के साथ सेन्ट्रल बैंक के झोनल हेड एवं मैनेजमेंट से अनेक दौर की चर्चा की , उक्त कार्य में मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन किया ,आज सेंट्रल बैंक ने बड़ा निर्णय लेते हुए बोर्ड के इतिहास में पहली बार अपनी सभी शाखाओं को बोर्ड की वैधानिक कमेटियों का खाता खुलवाने का सरकुलर जारी कर दिया है।ऐसी सभी वक्फ कमेटियां जिनको अपना बैंक खाता खुलवाने में परेशानी होती थी , कमेटियों के पदाधिकारी अब इस पत्र के साथ अपने जिले में सेन्ट्रल बैंक की अपने पास स्तिथ शाखा में जाये और अपनी वक्फ कमेटी का खाता बिना किसी परेशानी के खुलवाये । Post navigation New CM in Karnataka? Kharge’s ‘high command’ hint as Sidda-DKS put up united front Lawrence Bishnoi’s interview from lock-up: DSP ‘spent Rs 2.6 cr but earned Rs 26 lakh’