आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि प्रमाण सागर महाराज का संघ शहर के जिनालयों में वंदना कर रहा है। श्री वासुपूज्य जिनालय, बावड़िया कला में मुनि संघ के सानिध्य में भगवान वासुपूज्य स्वामी का अभिषेक पूजा अर्चना संपन्न हुई। धर्मसभा में मुनिश्री ने संसार की नश्वरता को पहचानने का संदेश दिया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वस्तु के वास्तविक स्वरूप को समझना जरूरी है। उन्होंने संसार की नश्वरता को समझते हुए जीवन को आनंदमय बनाने का संदेश दिया। मुनि श्री ने यह भी कहा कि बाहरी परिस्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, लेकिन आस्था हमारे हाथ में है। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण किया और मुनि संघ को श्रीफल अर्पित किया। इंजीनियर संजय जैन और प्रशांत जैन सेज परिवार को मुनि प्रमाण सागर महाराज को नवधा भक्ति से आहार चर्या कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिनालय के अध्यक्ष अशोक जैन ने वर्तमान आयोजनों और निर्माणाधीन संत निवास की जानकारी दी। इस अवसर पर राजेन्द्र जैन, अनुभव सराफ, इंजीनियर महेंद्र जैन, मनीष, पुष्पेन्द्र जैन, मनोज जैन, डॉ. योगेश जैन, दीपक शाह, शशि टोंग्या, अलका जैन और डॉ. प्रोमेश जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Post navigation स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे विदिशा एसपी:ट्रैक पर पत्थर देख हुए नाराज, खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश NMOPS की पेंशन बहाली आंदोलन को लेकर तैयारी:दिल्ली में जंतर-मंतर पर 1 मई को कर्मचारियों का प्रदर्शन, भोपाल में हुई बैठक