बड़वानी के पलसुद नगर में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक दुर्घटना हुई। पलसुद थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर निवाली की तरफ से आ रहे आयसर वाहन (MP 13 1428) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान निमरानी निवासी परवीन (40) के रूप में हुई है। वह पलसुद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक जिनिंग फैक्ट्री में काम करता था। दुर्घटना के समय वह फैक्ट्री से नगर की ओर बाइक से जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ को देखकर आयसर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शेर सिंह बघेल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आयसर वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Post navigation Kolkata house of horror: Dey family tale more twisted than you think AC कोच के शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़:यात्रियों को झपकी लगते ही कर देते थे कंगाल, 2 गिरफ्तार; 4 लाख के गहने-नकदी बरामद