रीवा के शिल्पी प्लाजा स्थित लोकायुक्त कार्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोकायुक्त कार्यालय के गार्ड शिवलाल साकेत ने बताया कि सबसे पहले उन्हें कांच टूटने की आवाज सुनाई दी, जिससे उन्हें लगा कि कोई चोर घुस आया है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो आग लग चुकी थी, जो धीरे-धीरे भयानक रूप धारण कर गई। आग की लपटों के कारण कार्यालय में रखा पुराना रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। सूत्र- 50 से अधिक पुराने दस्तावेज जले घटना रात करीब 10:30 बजे हुई। आग लगने के बाद धुएं का गुबार पूरे भवन में फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोकायुक्त कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोकायुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने आग में जले दस्तावेजों को अनुपयोगी बताया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक 50 से अधिक पुराने कागजात जलकर नष्ट हो गए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू के मुताबिक आग लगने की सही वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में लोकायुक्त के अधिकारी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के शासकीय कार्यालयों की महत्वपूर्ण फाइलें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। मामले की जांच जारी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू के मुताबिक आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन प्रथम दृष्टया शार्ट शर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। बाकी सब कुछ जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। Post navigation ‘Mere Husband Ki Biwi’ box office collection day 7: Arjun Kapoor’s rom com fails to attract footfall; mints Rs.6.7 crore in week 1 दाऊदी बोहरा समाज के रमजान शुरू:समाज के नागरिकों ने आज से रखे रोजे; धर्मगुरु की तरफ से होगा शहरी और इफ्तार का भोजन