उदयपुर में एड शूट करने आई फ्रांस की युवती से रेप मामले में आरोपी को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूवी से लेकर ऐड, सॉन्ग और सीरियल में कास्टिंग करता है। सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड स्टार की फिल्मों में कास्टिंग कर चुका है। उधर, आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा (29) ने कहा है कि उसके साथ हनी ट्रैप हुआ है। उसे बॉलीवुड के कुछ लोग फंसा रहे हैं। बुधवार को उदयपुर में SP योगेश गोयल ने पत्रकारों से कहा- 23 जून को एक पार्टी में फ्रांस की युवती से मुलाकात के बाद मोबाइल कंपनी का ऐड शूट का ऑफर दिया था। उसी दिन (23 जून) देर शाम लोकेशन दिखाने के बहाने बड़गांव इलाके में सुखेर स्थित अपने किराए के मकान पर ले जाकर रेप किया था। पार्टी में मुलाकात कर ऐड शूट का ऑफर दिया था SP योगेश गोयल ने बताया- पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा (29) को बुधवार को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया गया है। टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी के दौरान पुष्पराज फ्रांस की युवती से मिला था। यहां से वह युवती को बहाने से अपने सुखेर स्थित किराए के मकान में लेकर गया। वहां रेप कर भाग गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस टीमों ने कई जगह दबिश दी थी। फिल्मों में कास्टिंग करवाता सूत्रों ने बताया कि पुष्पराज उदयपुर के सिटी पैलेस में शूट हुई सलमान खान की मूवी ‘प्रेम रतन धन पायो’ और होटल रेडिसन में शूट हुई अक्षय कुमार की मूवी ‘खेल-खेल में’ कास्टिंग की थी। इतना ही नहीं, क्राइम पेट्रोल से लेकर कई सॉन्ग और ऐड के लिए कास्टिंग कर चुका है। वह पिछले दस साल ये काम कर रहा है। बहाने से अपने फ्लैट पर ले गया SP योगेश गोयल ने बताया- कास्टिंग कॉल नाम से आरोपी और उसके सहयोगी की कंपनी है। इस कंपनी ने ही शूट के लिए युवती को हायर किया था। युवती 22 जून को मोबाइल ऐड शूट के लिए उदयपुर आई थी। इसी दिन पिछोला, सज्जनगढ़ फोर्ट और आस-पास के रेस्टोरेंट में शूटिंग की गई। इसके बाद रात को क्रू मेंबर्स ने टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी की। पार्टी के दौरान सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज स्मोक के बहाने फ्रांस की युवती को अपने सुखेर स्थित फ्लैट पर लेकर गया और रेप किया। SP ने दावा किया कि पूछताछ में पुष्पराज ने अपना गुनाह कबूल किया है। सात दिन में पूरी जांच कर कोर्ट में चालान पेश करेंगे। युवती लंबे समय से दिल्ली में रह रही है। राजस्थान में पहले भी आ चुकी है। अंबामाता इलाके के होटल में रुकी थी युवती अंबामाता इलाके के एक होटल में रुकी थी। युवती (पीड़ित) ने रिपोर्ट में बताया कि पार्टी के दौरान मेरे टेबल पर अचानक एक युवक (पुष्पराज) आया। उसने बोला- चलो बाहर स्मोक करते हैं और आपको यहां का सुंदर नजारे दिखाता हूं। इस बहाने वह उसे वहां से लेकर गया। घटना के बाद युवती को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उसकी हालत खतरे से बाहर है। 24 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी। —– फ्रांस की युवती से रेप की यह खबर भी पढ़िए… एड शूट करने उदयपुर आई फ्रांस की टूरिस्ट से रेप:कैफे में पार्टी के बाद आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया, युवती अस्पताल में भर्ती Post navigation पाकिस्तानी मीडिया चैनल ने दी भारत को चुनौती:कहा- दिलजीत के साथ हानिया आमिर हैं, जो मर्जी कर लें फिल्म रिलीज होगी, उसके पीछे पड़ गए हैं दिलजीत के सपोर्ट में उतरे जसबीर जस्सी:सिंगर बोले- 80% गाने पाकिस्तानी हैं, उन गानों का क्या करेंगे? बैन करना है तो सबका करो