इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने यूनियन कार्बाइड (यूका) के मामले में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, यह कांग्रेस के पाप थे। उनके शासन काल में ही लोगों की मौत हुई थी। कांग्रेस ने घटना को ऐसे ही छोड़ दिया था। लंबे समय तक उनकी सरकार थी। कोर्ट और कैबिनेट के निर्णय के आधार पर पीथमपुर का चयन हुआ। उस समय भी कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस दो मुही राजनीति करती है। पाप खुद करती है और दूसरे के सिर पर मढ़ती है। वहीं बीआरटीएस को लेकर उन्होंने कहा कि, बीआरटीएस मुद्दे का कोर्ट से समाधान हुआ है, इस मामले में कोर्ट ने भी निर्णय दिया है। हम बीआरटीएस की जगह चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने का काम करेंगे। हमें संतोष है कि हाईकोर्ट ने भी इस मुद्दे पर हमारी बात सुनी है। डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मंत्री तुलसी सिलावट के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे हैं। सीएम यहां से भोपाल रवाना होंगे। इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम ने कहा कि, गृह मंत्री अमित शाह नाना जी देशमुख की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने मप्र आए थे। जहां उनका अभिनन्दन किया, नाना जी देशमुख दुर्लभ प्रतिभा के धनी थे। यूका के लिए लाइसेंस कांग्रेस की सरकार ने ही दिया था सीएम मोहन यादव ने कहा कि, यूका के लिए लाइसेंस कांग्रेस की सरकार ने ही दिया था। भारत सरकार से ही लाइसेंस मिलता है। मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कचरा जलाने का लाइसेंस दिया था। यह तथ्य हमने जब कोर्ट के सामने रखे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। अब कांग्रेस इस पर जवाब दें। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कमलनाथ द्वारा जीआईएस पर आरोप लगाने पर कहा, उनके समय में इन्वेस्ट माइनस में था। 1955 – 56 से उनकी सरकार थी। 2003- 04 तक औद्योगिक विकास जीरो था। यह भाजपा की सरकार है, जिसके कारण विकास बढ़ा है। Post navigation Japan’s Inunaki Village: The place from where no one has ever returned महाशिवरात्रि पर शालीमार स्वयं में आयोजन:भक्तों ने की आरती, फरियाली खिचड़ी और शीतल पेय का प्रसाद बांटा