Chhaava Box Office Collection Day 14: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इन दिनों पर्दे पर है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है. 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म को अब सिनेमाघरों में आए 14 दिन हो गए हैं. इस दौरान ‘छावा’ ने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया है. अब फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ को भी कराती मात दे दी है. ‘छावा’ ने पहले हफ्ते भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 225.28 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. 8वें दिन फिल्म ने 24.03 करोड़, नवें और 10वें दिन 44.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. फिल्म ने 11वें दिन 19.10 करोड़ और 12वें दिन 19.23 करोड़ रुपए कमाए थे. 400 करोड़ क्लब में ‘छावा’ की एंट्री‘छावा’ ने 13वें दिन 25 करोड़ रुपए का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म ने 14वें दिन के कलेक्शन के साथ भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. विक्की कौशल की फिल्म ने 13 दिनों में कुल 397.86 करोड़ रुपए कमाए. वहीं अब चौदवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने अब तक (शाम 7 बजे तक) 6.95 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ ‘छावा’ का कुल कलेक्शन अब 404.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. ‘छावा’ ने ‘बाहुबली 2’ को दी शिकस्तइस शानदार कलेक्शन के साथ ‘छावा’ ने प्रभास की ‘बाहुबली 2’ को मात दे दी है. 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए 15 दिन का समय लिया था. जबकि ‘छावा’ ने 14 दिन में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विक्की कौशल का वर्कफ्रंटवर्कफ्रंट पर विक्की कौशल ‘छावा’ के बाद ‘महावतार’ में नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास ‘लव एंड वॉर’ भी पाइपलाइन में है जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में विक्की के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी दिखाई देंगे. ये भी पढ़ें: ‘राजामौली मेरे सुसाइड के जिम्मेदार हैं’, फिल्ममेकर पर दोस्त ने लगाया संगीन आरोप, लव ट्रायंगल से जुड़ा है मामला Post navigation Crazxy Review: Car, Kidnapping और जबरदस्त Thrill! आपको सही में Crazy कर देगी Sohum Shah की फिल्म ! Sikandar Teaser Review:Salman Khan के Fans होंगे Offend, Action- Dialogue में नहीं है कुछ नया और खास