इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में बदमाशों ने एक दंपती के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए, जिसमें आभूषण और नकदी रखे हुए थे। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में केस दर्ज किया है। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, मुकेश चौरसिया की शिकायत पर बाइक सवार बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुकेश कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं और हाल ही में अपनी पत्नी विद्या के साथ साली की शादी में शामिल होने बाहर गए थे। उन्होंने अपनी मोपेड रेलवे स्टेशन पर पार्क की थी। शादी से लौटने के बाद, जब वे घर के लिए निकले तो राजीव गांधी चौराहे के पास एक बाइक सवार बदमाश ने उनकी मोपेड रोकी और विद्या के हाथ से पर्स छीन लिया। इस दौरान मुकेश ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने विद्या को धक्का देकर खुद को छुड़ा लिया और पर्स लेकर भाग गया। धक्का लगने से दंपती सड़क पर गिर गए। पीड़ित के अनुसार, पर्स में दो मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, कुछ नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने यूनिटी मॉल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें संदेही बबलू पिता धनीराम वसंत वाल निवासी अर्जुन पूरा मल्टी को पकड़ा और अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं। कॉलेज की महिला चपरासी को लूटा राजेन्द्र नगर में भी आईपीएस कॉलेज की महिला चपरासी के साथ लूट की वारदात हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना रजनी निवासी महू के साथ हुई। वह 25 फरवरी को छुट्टी होने के चलते वह कॉलेज से निकलकर अपने घर जा रही थी। तभी आईपीएस कॉलेज मे अंदर की तरफ से दो लड़के आए। तब रजनी बस स्टेंड पर खड़ी थी। बाइक सवार पीछे बैठे लड़के ने मोबाइल लूटा और फरार हो गए। इस दौरान दो महिला सहकर्मी भी घटना के समय मौजूद थी। मामले में बुधवार पुलिस ने केस दर्ज किया है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने लूटपाट करने वाले राज और कुछ अन्य संदेहियों को हिरासत में लिया है। आईफोन ले गए बाइक सवार तेजाजी नगर में मार्केटिंग कंपनी के कर्मचारी का आईफोन लेकर बाइक सवार फरार हो गए। योगेश राजपूत की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज किया गया है। योगेश ने बताया कि उनके मोबाइल पर 24 फरवरी को दोस्त विक्रांत का कॉल आया। उसने आसियान मोटर्स के यहां पर बुलाया। योगेश कार से यहां पहुंचे। तब वह अपनी कार रोककर मोबाइल से बात करने लगे। इस दौरान एक बदमाश बाइक से आया ओर वहां से मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है। Post navigation शिवपुरी में 22 हजार छात्रों ने दिया 10वीं का पेपर:68 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ हिंदी का पेपर; 934 छात्र अनुपस्थित रहे सरकारी नौकरी:ASRB NET 2025 का नोटिफिकेशन जारी; 1 अप्रैल से शुरू आवेदन, 582 पदों पर होगी भर्ती