बड़वानी की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कॉलोनी में 350 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां स्ट्रीट लाइट, पानी की आपूर्ति, ड्रेनेज और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। 1995 में बनी इस कॉलोनी को 2009 में नगर पालिका में शामिल किया गया था। हस्तांतरण के समय हाउसिंग बोर्ड ने पूरी कॉलोनी में डामरीकरण सड़कें बनवाई थीं। लेकिन पिछले 16 सालों में नगर पालिका ने न तो सड़कों का पुनर्निर्माण कराया और न ही अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। लोग बोले- बारिश के सीजन में होती है परेशानी पूर्व पार्षद अब्दुल रहीम तिगाले ने कहा, कच्ची सड़कों पर मामूली बारिश में भी कीचड़ फैल जाता है। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। ड्रेनेज और सीवरेज लाइन टूटी होने से मकानों के आसपास और रास्तों पर गंदा पानी बहता है। स्थानीय निवासियों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार आंदोलन किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को कॉलोनी का निरीक्षण करवाया। सीएम हेल्पलाइन और प्रधानमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। पानी की आपूर्ति समय पर नहीं होती और स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हैं। सड़क पूरी तरह उखड़ी कॉलोनी निवासी संजीव शर्मा का कहना है कि शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जहां मूलभूत सुविधा कुछ भी नहीं है। कॉलोनी का रोड़ पूरी तरह से उखड़ गया है। रोड़ से उठने वाले धूल से लोग एलर्जी के शिकार हो रहे हैं। किसी को सांस लेने में प्रॉब्लम हो रही है तो किसी को दमे की शिकायत हुई है। कई बार नगर पालिका सीएमओ को शिकायत कर चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं होती। नपा अध्यक्ष ने कहा- रोड बनाने का काम चालू नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान ने बताया कि नगर पालिका ने शहर में रोड बनाने का काम चालू कर दिया गया है। सीवरेज के कारण रोड नहीं बना पा रहे थे। जहां-जहां सीवरेज लाइन का काम हो गया है। वहां रोड का काम शुरू किया जाएगा। जिस जिस वार्ड में रोड की समस्या है। वहां रोड बनाए जाएंगे। Post navigation Free Fire Max Updates: Holi & Ramadan Events, Magic Cube,New Skins and More इंदौर के निपानिया में शिवरात्रि महोत्सव:आशीर्वाद विला में 2 दिवसीय उत्सव, भजन-कीर्तन और महाआरती हुई