Hazel Keech Love Life: एक्ट्रेस हेजल कीच और क्रिकेटर युवराज सिंह की लव लाइफ काफी चर्चा में रही है. दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद किया. उनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है. दोनों ने 2015 में सगाई की थी और 30 नवंबर 2016 में उन्होंने शादी की थी. 

हेजल ने किया था इग्नोर
हेजल और युवराज की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी. पार्टी में ही युवराज को हेजल पसंद आ गई थीं. युवराज हेजल से दीवानों की तरह प्यार करने लगे थे. लेकिन हेजल ने इसके बाद उन्हें कई साल तक इग्नोर किया था.

बॉलीवुड शादी के मुताबिक, शुरुआती 3 साल वो हेजल को कॉफी के लिए मिलने के लिए मनाते रहे. वो हर बार मान जाती थी लेकिन जिस दिन जाना होता था तो वो फोन स्विच ऑफ कर लेती थी और ऑन ही नहीं करती थी.

सोशल मीडिया के जरिए बनी युवराज और हेजल कीच की बात

आगे उन्होंने लिखा- इसके बाद वो सोशल मीडिया पर दोस्त बने और युवराज को 1 साल लगा उन्हें मनाने में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए. इसके बाद उनके बीच प्यार हुआ और दोनों जन्मों के लिए एक हो गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial)

युवराज ने बताया था कि हेजल को क्रिकेट में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है. हेजल को ये भी नहीं पता था कि युवराज किस टीम से खेलते थे.

हालांकि ऐसी खबरें थीं कि युवराज की मां शबनम सिंह को हेजल का ग्लैमरस अंदाज पसंद नहीं था. लेकिन हेजल ने धीरे-धीरे करके उनका दिल जीत लिया था. युवराज की मां ने कहा था- हेजल साफ दिल लड़की है. वो बहुत पारिवारिक लड़की हैं. मुझे खुशी है कि वो वैसी लड़की नहीं है जैसी युवी की बाकी फ्रेंड्स थीं. हेजल बहुत केयरिंग है.

ये भी पढ़ें- OTT Releases of This Week: आश्रम 3 से लेकर जिद्दी गर्ल तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्म-सीरीज