Shah Rukh Khan Mannat Price: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और उनका परिवार अपने मुंबई स्थित बंगले मन्नत को छोड़ कर किराये के घर में शिफ्ट हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने बॉलीवुड के भगनानी परिवार से मुंबई के पाली हिल्स में दो हाई-एंड डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं. इनमें से एक अपार्टमेंट निर्माता जैकी भगनानी का है और दूसरा उनकी बहन दीपशिखा देशमुख का है. दरअसल शाहरुख खान के ड्रीम होम मन्नत में मई से रेनोवेशन का काम होने वाला है इसी वजह से एक्टर किराये के घर में शिफ्ट हो रहे हैं. क्या आप जानते हैं शाहरुख खान के मन्नत की वर्तमान में कितनी कीमत है? शाहरुख खान के मन्नत की 24 साल में कितनी बढ़ी कीमत? बता दें कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत का ओरिजनल नाम विला वियना था. इसे 1914 में नरीमन के. दुबाश द्वारा बनाया गया था. अपनी क्लासिक यूरोपीय वास्तुकला के साथ यह बंगला एक सदी से भी ज्यादा समय से एक ऐतिहासिक स्थल रहा है. शाहरुख, ने अपनी 1997 की फिल्म यस बॉस के लिए बैंडस्टैंड पर एक सीन की शूटिंग की थी. इस दौरान वे इस प्रॉपर्टी के दीवाने हो गए थे और 2001 में उन्होंने इसे खरीदने का फैसला किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान ने उस समय इस बंगले को महज़ 13 करोड़ में खरीदा था. आज शाहरुख खान के घर मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये आंकी जाती है. यानी 24 सालों में मन्नत की कीमत 15 गुना बढ़ चुकी है. खुद बॉलीवुड के बादशाह ने कहा है कि मन्नत हाउस उनकी सबसे महंगी खरीदारी है. View this post on Instagram A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) कितने स्क्वायर फीट में फैला है मन्नत? मन्नत 27,000 स्क्वायर फीट में फैला छह मंजिला बंगला है, जिसमें विंटेज और कंटेम्परेरी दोनों डिजाइन हैं. मन्नत में पांच बेडरूम, एक जिम, एक स्विमिंग पूल, एक लाइब्रेरी, शाहरुख खान का ऑफिस, एक टैरेस और पर्सनल मूवी थियेटर है. . इस घर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने आर्किटेक्ट-डिजाइनर कैफ फकीह के साथ मिलकर डिजाइन किया है. आज मन्नत एक घर से कहीं ज्यादा बन चुका है. ये किंग खान के फैंस के लिए एक दर्शनी स्थल है जहां वे अपने फेवरेट एक्टर की झलक भर पाने के लिए बेताब रहते हैं. ये भी पढ़ें- Crazxy Review: 93 मिनट की ये फिल्म सीट से हिलने नहीं देगी, इसे ‘तुम्बाड’ बनाइए लेकिन पहली ही रिलीज में, री रिलीज में नहीं Post navigation हरदा के 24 किसान पहुंचे पूसा विज्ञान मेला:5 दिन में सीखेंगे आधुनिक खेती की नई तकनीक Rajim Kumbh Kalp is a Reflection of CG’s Commitment to Religious and Cultural Growth says CM Vishnu Deo Sai