मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के साथ अब मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शासन ने व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए हैं। सांसद बंटी विवेक साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में इस योजना को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का उद्देश्य 2018 में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना का उद्देश्य विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना व उनके जीवन की नई शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत विवाह उपरांत 2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कल्याणी विवाह पोर्टल का शुभारंभ योजना को अधिक सुलभ बनाने के लिए कल्याणी विवाह पोर्टल भी तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से जरूरतमंद विधवाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जा सके। सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे जरूरतमंद कल्याणी बहनों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाए। ताकि अधिक से अधिक विधवा महिलाएं इसका लाभ लेकर अपने जीवन की नई शुरुआत कर सकें। सांसद ने जानकारी देते हुए कहा- राज्य सरकार की यह योजना समाज के कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सामूहिक विवाह आयोजनों के साथ कल्याणी विवाह को भी शामिल करने से विधवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। Post navigation Brian Windhorst gives explosive remark on Kevin Durant’s future with Phoenix Suns: “They’re gonna trade him and he knows that” पोरसा में मकान के पास बन रहा श्मशान, विवाद गहराया:परिवार बोला- हर दिन शव जलेंगे तो धुआं और संक्रमण हमारे घर आएगा