नर्मदापुरम पिपरिया स्टेट हाईवे पर शोभापुर में बुधवार रात एक दुर्घटना में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की रहने वाली प्रगति शोले पचमढ़ी से चौरागढ़ बाबा के दर्शन कर लौट रही थीं। शोभापुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास भोजन करने के बाद, जब वह पत्तल फेंकने जा रही थीं, तभी सोहागपुर से पिपरिया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार (एमपी 04ZP3879) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई और कार पलट गई। सोहागपुर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के अनुसार, पुलिस ने कार को जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा। मृतका प्रगति के पिता का नाम सदानंद शोले है और वह ब्रह्मपुरी, चंद्रपुर, महाराष्ट्र की निवासी थीं। महाशिवरात्रि के अवसर पर वह परिवार के साथ चौरागढ़ बाबा के दर्शन के लिए गई थीं। देखें हादसे की तस्वीरें… Post navigation पोरसा में मकान के पास बन रहा श्मशान, विवाद गहराया:परिवार बोला- हर दिन शव जलेंगे तो धुआं और संक्रमण हमारे घर आएगा महाशिवरात्रि पर मठ मंदिर से निकली भोलेनाथ की बारात:सिवनी के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, डीजे पर श्रद्धालुओं ने किया डांस, देर रात हुआ शिव-पार्वती विवाह