सीहोर में मौसम ने फिर करवट ली है। एक ही दिन में लोग गर्मी और सर्दी दोनों का अनुभव कर रहे हैं। 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में चटख धूप के कारण गर्मी महसूस होती है, वहीं रात को तापमान गिरने से ठंडक का एहसास होता है। वर्तमान में हवाओं की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा है और वह दक्षिण-पूर्व दिशा से बह रही है, जिससे तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में यह उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे लोगों को एक ही दिन में दो अलग-अलग मौसमों का अनुभव हो रहा है। शासकीय कृषि कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है। हवाओं की दिशा बदलते ही गर्मी का असर और अधिक महसूस होने लगेगा। Post navigation गढ़ाकोटा में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय रहस लोकोत्सव:केंद्रीय मंत्री खटीक करेंगे मेला का उद्घाटन, कल आएंगे मुख्यमंत्री सरकारी नौकरी:एमपी में 2117 पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू आवेदन; एज लिमिट 40 साल, सैलरी 57 हजार से ज्यादा