खेल में अनुशासन का ज्यादा महत्व है खेल में हार जीत मायने नहीं रखती बोले IGP अभय सिंह विसबल दक्षिणी जोन क्रीडा प्रतियोगिता- 2025 का IGP अभय सिंह द्वारा उद्घाटन विसबल दक्षिणी जोन क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल के तत्वाधान में लाल परेड ग्राउण्ड एवं टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आज टीटी नगर स्टेडियम में मुख्य अतिथि श्री अभय सिंह, भा०पु० से०, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल रेंज भोपाल के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, विसबल रेंज भोपाल श्री अभय सिंह का बैण्ड द्वारा अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि श्री अभय सिंह द्वारा टीम मैनेजरों से परिचय किया गया। प्रतियोगिता में 09 इकाइयों के 327 खिलाडियों एवं वैण्ड द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट में 6वीं वाहिनी जबलपुर का नेतृत्व टीम मैनेजर निरीक्षक श्री विजय चौधरी, 8वीं वाहिनी छिंदवाडा का नेतृत्व निरीक्षक श्री संतोष उइके, 9वीं वाहिनी रीवा का नेतृत्व निरीक्षक श्री जगदीश प्रसाद गौड, 10 वीं वाहिनी सागर का नेतृत्व निरीक्षक श्री रविन्द्र व्यास, 23वीं वाहिनी भोपाल का नेतृत्व निरीक्षक सुश्री निलिमा सर्राफ, 25 वीं वाहिनी भोपाल का नेतृत्व सहायक सेनानी श्री योगेन्द्र सिंह सिसोदिया, 35 वीं वाहिनी मण्डला का नेतृत्व सहायक सेनानी श्री देवेन्द्र वर्मा, 36वीं वाहिनी बालाघाट का नेतृत्व श्री के०एल० बंजारे एवं 7 वीं वाहिनी विसबल भोपाल का नेतृत्व उप निरीक्षक श्री अब्दुल वाजिद द्वारा किया गया। श्री युसुफ कुरैशी, उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल (मध्य क्षेत्र) द्वारा स्वागत उदबोधन दिया गया। मुख्य अतिथि अभय सिंह द्वारा उदबोधन दिया गया जिसमें बताया कि खेल में अनुशासन का ज्यादा महत्व है खेल में हार जीत मायने नहीं रखती जो टीम हारती है वह अगली बार प्रयास करके जीत सकती है तथा मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के उदघाटन की घोषणा की गई। श्री हितेश चौधरी, सेनानी 7 वीं वाहिनी विसवल भोपाल द्वारा खिलाडियों को शपथ ग्रहण कराई गई। उद्घाटन समारोह के अवसर पर श्री अभय सिंह, भा०पु० से०, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल रेंज भोपाल, श्री युसुफ कुरैशी, उप पुलिस महानिरीक्षक (विसबल), श्री हितेश चौधरी, सेनानी 7 वीं वाहिनी विसबल भोपाल एवं श्री कुमार प्रतीक, सेनानी 23 वीं वाहिनी विसबल भोपाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के अवसर पर 200 मीटर दौड (पुरुष) फायनल कराया गया, जिसमें निम्नानुसार खिलाडियो ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया :-क्रं स्थान पद/बैज नं नाम इकाई का नाम समय प्रथम आर. 273 तोरन प्रसाद 23 वीं वाहिनी विसबल भोपाल 27.11 सेकेण्ड द्वितीय आर. 210 इमरान 36 वीं वाहिनी विसबल बालाघाट 27.54 सेकेण्ड तृतीय आर. 127 सचिन 23 वीं वाहिनी विसबल भोपाल 27.90 सेकेण्ड इस प्रतियोगिता में विसबल दक्षिणी जोन के अंतर्गत आने वाली 09 विसबल इकाईयों के खिलाडियों के मध्य आज लाल परेड ग्राउण्ड एवं ध्यानचंद स्टेडियम भोपाल में होंकी, बॉस्केटबॉल एवं कबड्डी की प्रतियोगिता कराई गई। अन्य प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, वालीबॉल, कुश्ती, हैण्डबॉल, सेपक टेकरा, जूडो, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, योगा, पावरलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, तैराकी, यु-शू, कराटे, ताईक्वांडों, पेंचक सिलाट, बॉडी बिल्डिंग, आर्म रेसलिंग, वाटर स्पोर्टस, क्रास कन्ट्री, तीरंदाजी, सायक्लिंग, बैडमिन्टन, टेबिल टेनिस, तलबारबाजी, खो-खो, एथलेटिक्स, मैराथन, लांग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, पोलवाल्ट, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो एवं क्रिकेट प्रतियोगिता दिनांक 17, 18 एवं 19.06.25 को कराई जायेगी। Post navigation Plane shortage and snags: Air India cancels 9 long hauls today, mostly Dreamliners Caitlin Clark’s boyfriend Connor McCaffery sends one-word reaction after …