मंदसौर | दशपुर जागृति संगठन गुरुवार को सुबह 9 बजे चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल पर क्रांतिकारी आजाद का बलिदान दिवस मनाएगा। इस दौरान पुष्पांजलि अर्पित कर देश में उनके बलिदान को चिर स्थाई बनाने की शपथ ली जाएगी। पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष नगर पालिका के सहयोग से सुबह 9 से 9.30 बजे के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संगठन के कोषाध्यक्ष आरसी पांडे, सहकोषाध्यक्ष अरुण गौड़, संरक्षक राजाराम तंवर, रविंद्र पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बिश्नोई सहित अन्य मौजूद रहे।