2.24 करोड़ और 72 लाख रुपए के फाइनल लोकेशन को मिली स्वीकृति रेल मंत्रालय ने महू-खंडवा के बीच 112 किमी और देवास-मक्सी के बीच 36 किमी दोहरीकरण की फाइनल लोकेशन को मंजूरी दे दी है। साथ ही इसके लिए 2.24 करोड़ रुपए और 72 लाख रुपए की राशि भी स्वीकृत कर दी है। इन दोनों रेल लाइन के दोहरीकरण से मुंबई आना-जाना आसान होगा। उत्तर व दक्षिण की कनेक्टिविटी सुधरेगी। साथ ही दक्षिण में इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ेगा। ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। जलगांव, मुंबई की दूरी भी कम होगी।दरअसल, इंदौर से महू के बीच तो दोहरीकरण हो चुका है। अब महू-खंडवा के बीच दोहरीकरण से और फायदा होगा। रेलवे पैसेंजर एमीनिटिज कमेटी के पूर्व मेंबर और एक्सपर्ट नागेश नामजोशी के अनुसार उत्तर-दक्षिण के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण लाइन है, जब भी यह लाइन शुरू होगी, तब इसका फायदा होगा। अभी से दोहरीकरण की प्लानिंग से भविष्य में फायदा होगा। अब दोहरीकरण के लिए एक साथ जमीन चिह्नित करेंगे सबसे खास बात यह है कि रेलवे अभी महू के आगे वन विभाग की जमीन लाइन के लिए लेने की प्रक्रिया कर रहा है। ऐसे में दोहरीकरण के लिए भी अभी से जमीन लेने की तैयारी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा खंडवा लाइन शुरू होने के बाद इंदौर पर काफी दबाव होगा। इसको लेकर रेलवे ने अभी से दोहरीकरण के लिए प्रयास शुरू किए, यह काफी अच्छी बात है। अब दोहरीकरण के लिए सिर्फ रतलाम-लक्ष्मीबाईनगर और उज्जैन-फतेहाबाद रह गए हैं, इसको लेकर भी रेलवे को पहल करना चाहिए। दोहरीकरण से यह होगा फायदा Post navigation महाशिवरात्रि:देवगुराड़िया पर उमड़ी भक्तों की भीड़ इंदौर रीजन में 29 कंपनियों ने किए सरकार से एमओयू:उद्योग, शहरी विकास, पर्यटन व हेल्थकेयर के लिए आएंगे नए ग्रुप