सेन महाराज चौक (पीएनटी) स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में हवन और शिव अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगातार 21वें वर्ष में 4 क्विंटल साबूदाना खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास ने कार्यक्रम का संचालन किया। स्थानीय व्यापारियों और समाजसेवियों के सहयोग से आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दीपक सराठे, नारायण सराठे, मदन सराठे, आकाश श्रीवास, बृजेंद्र सिंह, सुनील गुर्जर, विवेक सेन, पुरुषोत्तम भाऊ, गौरव सराठे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हजारों भक्तों और नागरिकों को महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में हीरालाल श्रीवास ने सभी का आभार व्यक्त किया। Post navigation LeBron James Celebrates After Beating Dallas Mavericks: What’s the Justin Timberlake Connection? पद्मश्री भैरुसिंह चौहान का सम्मान:तीन पद्मश्री कलाकारों ने कबीर भजनों से बांधा समां