संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की 35 छात्राओं ने मनाली में पांच दिवसीय रोमांचक भ्रमण किया। यह यात्रा 20 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई। छात्राओं के साथ चार संकाय सदस्य भी मौजूद रहे। छात्राओं ने मनाली की खूबसूरत वादियों का आनंद लिया। उन्होंने जिप लाइनिंग, रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग आदि एडवेंचर स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया। बर्फीली पहाड़ियों और स्थानीय बाजारों की सैर की। यात्रा का समापन बोन फायर के साथ हुआ। डॉ. मीना बारसे, प्रो. मंजू देवनानी, रोहित रैकवाल और जितेंद्र गेहलोत ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। छात्राओं ने प्राचार्या डॉ. डालिमा परवानी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए कक्षा से बाहर सीखने का बेहतरीन अवसर था। यह भ्रमण छात्राओं के व्यक्तिगत विकास में सहायक रहा। उन्होंने एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर समय बिताया। यह यात्रा सभी के लिए यादगार अनुभव बनकर रह गई। Post navigation Sherpas can show the way, but Himalayan achievement atop Mt Everest is lonely feat नर्मदा में डूबे 3 किशोर, दो की मौत:एक को SDERF टीम ने बचाया, महाशिवरात्रि पर स्नान करने गए थे