भारत में 2028 तक अल्ट्रा रिच की संख्या में 50% की वृद्धि होने का अनुमान है। मैकिन्जी एंड कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2023 से 2028 के बीच अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (UHNWIs) की संख्या में दुनिया में सबसे तेज वृद्धि होगी। जापान में एशिया में अमीरों की संख्या दूसरे नंबर पर है, लेकिन 2023-28 के बीच यहां अमीरों की संख्या में 12% वृद्धि होगी। इसके साथ ही 2025 में भारतीय लग्जरी बाजार 15-20% की रफ्तार से बढ़ेगा, जबकि जापान में यह ग्रोथ रेट 6-10 प्रतिशत रह सकती है। अमीरों के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर भारत भारत में 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 87 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाले 85,698 लोग रहते हैं। दुनियाभर के कुल अमीरों में इनकी संख्या 3.7% है। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) के मामले में हम केवल अमेरिका, चीन और जापान से पीछे हैं। लिस्ट में टॉप पर अमेरिका में 9,05,413 लोग, चीन में 4,71,634 और जापान में 1,22,119 लोग रहते हैं। इस बात का खुलासा नाइट फ्रैंक की ‘द ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2025’ में हुआ है। भारत में 2023 के मुकाबले 2024 में 6% ज्यादा लोग अमीर हुए हैं। 2023 में भारत में 80,686 लोगों की संपत्ति 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी। 2028 तक 9.4% बढ़ोतरी के साथ इनकी संख्या 93,753 होगी। भारत में बिलेनियर्स की संख्या में 12% की बढ़ोतरी रिपोर्ट के अनुसार 2024 में भारत में बिलेनियर्स की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 12% की बढ़ोतरी हुई है। 2024 में भारत में 191 बिलेनियर्स हैं। 2023 में ये संख्या 165 थी। भारतीय बिलेनियर्स की कुल संपत्ति करीब 82.6 लाख करोड़ रुपए है। इस मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। पहले पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर चीन है। अमेरिका के बिलेनियर्स की कुल संपत्ति 5.7 ट्रिलियन डॉलर है। जबकि चीन में ये आंकड़ा 1.34 ट्रिलियन डॉलर है। दुनियाभर में बढ़ी अमीरों की संख्या 2024 में दुनिया में अमीरों की संख्या 4.4% से बढ़कर 23,41,378 हो गई है। ये साल 2023 में 22,43,300 थी। महाद्वीपों की बात करें तो एशिया में अमीर 5% बढ़ें हैं। इसके बाद अफ्रीका में 4.7%, ऑस्ट्रेलिया में 3.9%, यूरोप में अमीरों की संख्या में 1.4% की सालाना बढ़ोतरी हुई है। Post navigation UK boosts weapons production capacity in new defence strategy RBI slaps Rs 54.78 crore in penalties on banks and NBFCs for compliance lapses in FY25