आज से जून महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। यहां देखें जून महीने में आपके राज्य और शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे… ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। केरल में 6 से 8 जून तक लगातार 3 दिन बैंक बंद केरल में 6 से 8 जून तक लगातार 3 दिन बैंकों में कारोबार नहीं होगा। 6 जून ईद-उल-अजहा, 7 जून को बकरीद (ईद-उज-जुहा) और 8 जून को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं ओडिशा-मणिपुर में 27 से 29 जून तक और मिजोरम में 28 से 30 जून तक लगातार 3 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। Post navigation May sees record Rs 19,860 crore FPI inflow, highest in 2025: NSDL कॉमर्शियल सिलेंडर ₹25.50 तक सस्ता हुआ:FD की ब्याज दरों में कटौती हुई, जून में हो रहे ये 5 बदलाव