टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 7,166 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा (कॉन्सोलिडेटेड नेट लॉस) हुआ है। सालाना आधार पर यह 6.63% घटा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 7,675 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था। साथ ही कंपनी के बोर्ड ने विस्तार के लिए 20,000 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी भी दे दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 11,013 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में वोडाफोन आइडिया ने 10,606 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर यह 3.83% बढ़ा है। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है। VI ने शुक्रवार (30 मई) को जनवरी-मार्च तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए हैं। वोडाफोन आइडिया का ARPU 175 रुपए रहा जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान वोडाफोन आइडिया का ‘एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर’ (ARPU) 14.2% बढ़कर 175 रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 153 रुपए था। इस साल में अब तक शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा? वोडाफोन आइडिया का शेयर शुक्रवार को 3.22% की गिरावट के साथ 6.91 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर एक महीने में 3% और 6 महीने में 17% गिरा है। एक साल में कंपनी का शेयर 55% चढ़ा है। वोडाफोन आइडिया का मार्केट कैप 74.97 हजार करोड़ रुपए है। Post navigation Metropolitan bank branches lose ground in credit, falls to 58.7% from 63.5% in five years: RBI China manufacturing shrinks in May despite trade war truce