सोने-चांदी के दाम में आज यानी 30 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 210 रुपए घटकर 95,315 रुपए पर आ गया है। कल यह 95,525 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत आज 1,000 रुपए गिरकर 97,100 रुपए रह गई है। कल चांदी 98,100 रुपए किलो थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 19,153 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,153 रुपए बढ़कर 95,315 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,083 रुपए बढ़कर 97,100 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया शेयर मार्केट से बैन:सेबी ने एक्टर और 57 एंटिटीज पर 1 से 5 साल तक का प्रतिबंध लगाया India leads global steel growth as other economies stagnate: Jefferies