हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 29 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 81,540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 24,800 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील करीब 2% ऊपर हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस में मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE के IT इंडेक्स में 1.5% और मेटल में 0.80% की तेजी है। वहीं, FMCG, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट 28 मई को घरेलू निवेशकों ने 1,746 करोड़ के शेयर खरीदे कल शेयर बाजार में गिरावट रही थी शेयर बाजार में कल यानी 28 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 239 अंक की गिरावट के साथ 81,312 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 73 अंक की गिरावट रही, ये 24,752 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। Post navigation Gold & silver price prediction today: What’s the gold rate outlook for May 29, 2025 – should you buy or sell? Asian markets climb, US Futures rise after trade court blocks Trump’s sweeping tariffs