कल की बड़ी खबर फसलों की MSP से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने धान, कपास, सोयाबीन, अरहर समेत खरीफ की 14 फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी 28 मई को यह फैसला लिया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2,369 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 69 रुपए ज्यादा है। वहीं, एपल के आईपैड (iPad) इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए वॉट्सएप और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने वॉट्सएप का नया एप लॉन्च किया है। आईपैड के लिए डेडिकेटेड वॉट्सएप का ऑफिशियल एप 15 साल बाद आया है, जो अब एप स्टोर पर अवेलेबल है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. किसानों को मिलेगी अब फसलों की ज्यादा कीमत: धान समेत 14 फसलों की MSP में बढ़ोतरी, किसान क्रेडिट कार्ड पर कम ब्याज में मिलेगा लोन केंद्र सरकार ने धान, कपास, सोयाबीन, अरहर समेत खरीफ की 14 फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी 28 मई को यह फैसला लिया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2,369 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 69 रुपए ज्यादा है। कपास की नई MSP 7,710 रुपए तय की गई है। इसकी एक दूसरी किस्म की नई MSP 8,110 रुपए कर दी गई है, जो पहले से 589 रुपए ज्यादा है। नई MSP से सरकार पर 2 लाख 7 हजार करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 7 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि MSP फसल की लागत से कम से कम 50% ज्यादा हो, इस बात का ध्यान रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. हिंडनबर्ग केस में SEBI की पूर्व चीफ को क्लीनचिट: लोकपाल ने कहा- माधबी बुच के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला SEBI की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को हिंडनबर्ग मामले में लोकपाल ने क्लीनचिट दे दी है। लोकपाल की एंटी करप्शन बॉडी ने हिंडनबर्ग केस में उनके खिलाफ सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया है। लोकपाल ने कहा है कि बुच के खिलाफ जांच का आदेश देने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है। लोकपाल ने अपने आदेश में कहा, ‘हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि शिकायतों में लगाए गए आरोप अनुमानों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके अलावा इस मामले में कोई भी वेरिफाइड मटेरियल नहीं मिला है। इसलिए उनके खिलाफ की गईं सभी शिकायतों को खारिज किया जाता है।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. किसानों को 7% ब्याज पर लोन मिलता रहेगा: सरकार ने संशोधित ब्याज सब्सिडी योजना को एक साल के लिए बढ़ाया, जानें कैसे मिलेगा फायदा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित ब्याज सब्सिडी योजना (MISS) को अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए जरूरी फंड भी तय कर लिया गया है। ये योजना किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए किसानों को कम ब्याज पर शॉर्ट टर्म लोन देने के लिए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. एपल आईपैड के लिए डेडिकेटेड वॉट्सएप 15 साल बाद लॉन्च: 32 लोगों के साथ ग्रुप में वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकेंगे यूजर्स, ऐसे डाउनलोड करें एपल के आईपैड (iPad) इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए वॉट्सएप और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने वॉट्सएप का नया एप लॉन्च किया है। आईपैड के लिए डेडिकेटेड वॉट्सएप का ऑफिशियल एप 15 साल बाद आया है, जो अब एप स्टोर पर अवेलेबल है। एपल के एप स्टोर पर वॉट्सएप 2009 में आ गया था और इसके 6 महीने बाद आईपैड लॉन्च किया गया था, लेकिन एपल के टेलीफोनी एप पर प्रतिबंधों के कारण यह वर्जन आईपैड पर रन नहीं सकता था। मेटा ने 2014 में वॉट्सएप किया, इसके बाद अब जाकर आईपैड यूजर्स के लिए डेडिकेटेड एप लॉन्च किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. निसान मैग्नाइट अब भारत में CNG किट के साथ मिलेगी:कॉम्पैक्ट SUV में 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹6.89 लाख निसान मोटर इंडिया की कॉम्पैक्ट SUV मैग्नाइट अब CNG किट के साथ आएगी। कंपनी ने आज (28 मई) अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV में CNG किट का ऑप्शन शामिल किया है, लेकिन ये CNG किट फैक्ट्री फिटमेंट के तौर पर नहीं मिलेगी, बल्कि इसे ऑफिशियल डीलरशिप से रेट्रोफिट किया जाएगा। SUV के साथ CNG किट का ऑप्शन सभी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल-मैनुअल वैरिएंट्स के साथ मिलेगा और स्टैंडर्ड वैरिएंट से कीमत ₹75,000 ज्यादा है। CNG किट के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपए से शुरू होती है। थर्ड पार्टी वेंडर की ओर से CNG किट के लिए 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड वारंटी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. मोटोरोला रेजर 60 फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹49,999:वीडियो जेस्चर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, हाथ के इशारे से कैमरा कंट्रोल होगा टेक कंपनी मोटोरोला ने आज (28 मई) भारतीय बाजार में नया 5G फ्लिप स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर 60 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला वीडियो जेस्चर फीचर वाला फ्लिप स्मार्टफोन है। इस फीचर से वीडियो कॉल या रिकॉर्डिंग को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे वीडियो कॉल के दौरान हथेली दिखाकर (पाम जेस्चर) म्यूट/अनम्यूट कर सकते हैं या कैमरा ट्रिगर कर रिकॉर्डिंग शुरू और बंद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह भारत में पहला फोन है, जो 3 पैंटोन कलर ऑप्शन के साथ आया है। इसमें पैंटोन जिब्राल्टर सी, पैंटोन स्प्रिंग बड और पैंटोन लाइटेस्ट स्काई कलर शामिल हैं। रेजर 60 में टाइटेनियम-रिइन्फोर्स्ड हिंज मौजूद है, जो 5 लाख फ्लिप्स तक टेस्टेड है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें जून में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे: 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा अगला महीना यानी जून शुरू होने वाला है। इस महीने में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। महीने की शुरुआत छुट्टी से होगी। 1 जून को रविवार है। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… Post navigation India’s power demand to grow 6-6.5% annually through FY2030, driven by EVs, data centres, green Hydrogen: Icra Tata Chemicals rejig: Chandra steps down as chairman