शेयर बाजार में आज यानी 28 मई को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार ‘द लीला’ होटल्स का IPO का आज आखिरी दिन भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड के IPO का आज यानी 28 मई को आखिरी दिन है। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 27 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 624 अंक गिरकर 81,551 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 174 अंक की गिरावट रही, ये 24,826 के स्तर पर बंद हुआ था। Post navigation Stock market today: Nifty50 above 24,850; BSE Sensex flat in opening trade China’s Temu owner reports profit drop amid rising trade tensions