केंद्र सरकार 70 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन को भी 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दे रही है। इसके लिए बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाना जरूरी है। कार्ड बनवाकर सीनियर सिटीजन 30 हजार से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के हॉस्पिटल्स में इलाज करा सकेंगे। इसे बनाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत होती है। इस खबर में समझें आयुष्मान कार्ड के फायदे और इसे घर बैठे बनाने का पूरा प्रोसेस… क्या है आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना? यह योजना 23 सितंबर 2018 को शुरू की गई, जिसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) लागू कर रहा है। इसके तहत देशभर के 30,000 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसमें 27 मेडिकल विभागों की 1,961 बीमारियों जिनमें कैंसर, हार्ट सर्जरी, डायलिसिस, जोड़ों का ऑपरेशन पर 5 लाख का मुफ्त इलाज मिलता है। इसमें पहले दिन से ही पुरानी बीमारियों का कवर भी मिलता है। आयुष्मान कार्ड से जुड़े सवाल जवाब सवाल 1. क्या आधार के बिना आवेदन संभव है? जवाब: नहीं, आधार आधारित e-KYC अनिवार्य है। सवाल 2. क्या परिवार में एक से अधिक बुजुर्ग कार्ड बना सकते हैं? जवाब: हां, प्रत्येक योग्य सदस्य के लिए अलग आवेदन करें। सवाल 3. कार्ड मिलने में कितना समय लगता है? जवाब: e-KYC पूरा होने के 24-48 घंटों के भीतर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। Post navigation टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर:टर्किश कंपनी की चेन्नई एयरपोर्ट पर सर्विस बंद; सोना ₹661 सस्ता होकर ₹95152 पर आया Gangwal sells 6% stake in IndiGo for Rs 11,564 crore