कल की बड़ी खबर सरप्लस ट्रांसफर से जुड़ी रही। RBI बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपए के सरप्लस ट्रांसफर को मंजूरी दी है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में RBI ने सरकार को 2.10 लाख करोड़ का सरप्लस ट्रांसफर किया था। यानी, ये पिछले साल की तुलना में 28% ज्यादा है। वहीं, पाकिस्तान को जून में मिलने वाले 20 बिलियन डॉलर के लोन पैकेज को भारत रोकना चाहता है। वर्ल्ड बैंक के साथ होने वाली मीटिंग में पाकिस्तान को फंडिंग दिए जाने के मुद्दे को भारत उठाएगा। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. RBI सरकार को रिकॉर्ड ₹2.69 लाख करोड़ सरप्लस ट्रांसफर करेगा: ये पिछले साल से 28% ज्यादा, तब 2.10 लाख करोड़ रुपए का ट्रांसफर हुआ था RBI बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपए के सरप्लस ट्रांसफर को मंजूरी दी है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में RBI ने सरकार को 2.10 लाख करोड़ का सरप्लस ट्रांसफर किया था। यानी, ये पिछले साल की तुलना में 28% ज्यादा है। सरप्लस का ये ट्रांसफर FY25 के लिए है, लेकिन यह FY26 के लिए सरकार के अकाउंट में दिखाई देगा। सरप्लस की घोषणा RBI के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 616वीं मीटिंग में की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. PAK का 20 बिलियन-डॉलर का लोन रोक सकता है भारत: वर्ल्ड बैंक के सामने फंडिंग का मुद्दा उठाएगा; पाक को फिर FATF की ग्रे लिस्ट में लाएगा पाकिस्तान को जून में मिलने वाले 20 बिलियन डॉलर के लोन पैकेज को भारत रोकना चाहता है। वर्ल्ड बैंक के साथ होने वाली मीटिंग में पाकिस्तान को फंडिंग दिए जाने के मुद्दे को भारत उठाएगा। पाकिस्तान का यह लोन पैकेज ‘पाकिस्तान कंट्री पार्टनरशिप फ्रेमवर्क 2025-35’ नाम के एक 10 साल के प्रोग्राम का हिस्सा है। जून में पैकेज के अप्रूवल पर फैसला होगा। इसका उद्देश्य सोशल इंडिकेटर्स में सुधार करना, बाल कुपोषण जैसे क्षेत्रों पर फोकस करना, लर्निंग पॉवर्टी, क्लाइमेट रेसिलिएंस और प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अमेरिका में कमाए पैसे भारत भेजने पर 3.5% टैक्स लगेगा: इससे यूएस को सालाना करीब ₹8 हजार करोड़ मिलेंगे; ‘वन बिग, ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ पारित अमेरिका में कमाए पैसों को भारत भेजने पर 3.5% टैक्स लगेगा। पहले 5% टैक्स का प्रस्ताव था। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 22 मई को ‘वन बिग, ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ पारित कर दिया है। इस बिल में फॉरेन वर्कर्स द्वारा पैसों को अपने देश भेजने पर टैक्स लगाने का प्रावधान है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस नई पॉलिसी का सबसे बड़ा असर भारत पर पड़ सकता है, क्योंकि भारतीय प्रवासी अमेरिका से सबसे अधिक रेमिटेंस भेजते हैं। रेमिटेंस यानी, प्रवासियों द्वारा अपने देश भेजा गया धन। सीनेट की मंजूरी के बाद 1 जनवरी 2026 से ये लागू हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. ट्रम्प ने एपल से कहा- भारत में आईफोन मत बनाओ: ऐसा किया तो 25% टैरिफ लगाएंगे; जो फोन अमेरिका में बेचे जाएंगे, वे यहीं बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत में आईफोन बनाने को लेकर एपल को एक बार फिर धमकी दी है। शुक्रवार को ट्रम्प ने कहा अमेरिका में बेचे जाने वाले आईफोन का निर्माण भारत या किसी अन्य देश में नहीं, बल्कि अमेरिका में ही होना चाहिए। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने पहले सीधे तौर पर एपल के सीईओ टिम कुक को बता दिया है कि यदि एपल अमेरिका में आईफोन नहीं बनाएगा तो कंपनी पर कम से कम 25% का टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रम्प की इस धमकी के बाद एपल का शेयर 4% गिरकर 193 डॉलर पर आ गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. किआ कैरेंस क्लाविस लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च: 1 लीटर डीजल में 19.54km चलेगी, पेट्रोल में 16.66kmpl का माइलेज; शुरुआती कीमत ₹11.49 किआ मोटर्स इंडिया ने आज (23 मई) भारतीय बाजार में नई प्रीमियम MPV कैरेंस क्लाविस लॉन्च कर दी है। कार में 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि कार डीजल इंजन के साथ 19.54kmpl का माइलेज देगी। वहीं, टर्बो-पेट्रोल इंजन में 7-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 16.66kmpl का माइलेज मिलेगा। कंपनी इसे 8 मई रिवील किया था। अपडेटेड MPV को किआ कैरेंस के प्रीमियम मॉडल के रूप में पेश किया गया है। यानी इसमें कैरेंस से ज्यादा फीचर मिलेंगे। इसमें नई डिजाइन लैंग्वेज और कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… Post navigation ‘Will not discuss…’: US tells WTO that India has no basis to impose retaliatory duties on 29 American products Govt announces massive ring road project worth Rs 15,000 crore connecting Maharashtra to Karnataka