स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब केनरा बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में की कटौती की है। नई ब्याज दरों के अनुसार अब 1 साल के लिए FD पर सामान्य नागरिकों को 6.85% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर सालाना 6.90%, 3 साल की FD पर 7.00% और 5 साल की FD पर 6.70% ब्याज मिलेगा। वहीं बैंक 444 दिन की FD पर 7.00% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 7.50% तक का ब्याज दे रहा है। SBI में 1 साल की FD पर 6.50% ब्याज इससे पहले इसी महीने SBI ने FD की ब्याज दरों में 0.20% तक की कटौती की थी। SBI में अब 1 साल की FD कराने पर 6.50% ब्याज मिल रहा है। नई ब्याज दरें 16 मई 2025 से लागू हुई हैं। बैंक ने पिछले महीने 15 अप्रैल को भी ब्याज दरों में कटौती की थी। FD कराते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सही टेन्योर चुनना जरूरी FD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है। 2. एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसा यदि आप किसी एक बैंक में FD में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह एक से ज्यादा बैंकों में 1 लाख रुपए की 8 FD और 50 हजार रुपए की 4 FD में निवेश करें। इससे बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से FD को बीच में ही तुड़वाकर पैसों की व्यवस्था कर सकते हैं। आपकी बाकी FD सेफ रहेंगी। 3. 5 साल की FD पर मिलती है टैक्स छूट 5 साल की FD को टैक्स सेविंग्स FD कहा जाता है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप अपनी कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप सेक्शन 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख तक कम कर सकते हैं। Post navigation Engineering exports surge 11.28% in April led by steel, vehicles; China, Turkey shipments see year-on-year fall बजाज ऑटो ने KTM को खरीदने का ऐलान किया:₹7,765 करोड़ में डील होगी, कंपनी की अभी KTM में 49.9% हिस्सेदारी