सोने-चांदी के दाम में आज यानी 22 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹274 बढ़कर ₹95,583 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹95,309 प्रति 10 ग्राम थी। इस हफ्ते सिर्फ 4 कारोबारी दिनों में ही सोना ₹3,282 महंगा हो चुका है। बीते शनिवार को ये ₹92,301 पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी ₹3,886 बढ़ चुकी है । एक्सपर्ट्स के अनुसार डॉलर के कमजोर होने और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, चांदी आज ₹1,160 बढ़कर ₹98,492 प्रति किलो बिक रही है। एक दिन पहले चांदी का दाम 97,332 रुपए था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 19,421 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,421 रुपए बढ़कर 95,583 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 12,475 रुपए बढ़कर 98,492 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation Aditya Birla Fashion and Retail demerger: Why does it seem that ABFRL shares plunged 67%? Here’s what’s happened What is Amrit Bharat station scheme? PM Modi inaugurates 103 redeveloped railway stations – top facts for passengers