कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,502 बढ़कर ₹95,309 पर पहुंच गया। चांदी 1532 रुपए बढ़कर ₹97332 प्रति किलो बिक रही। वहीं भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट टिकट से जुड़े ऑटो अपग्रेड प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। IRCTC के अनुसार, स्लीपर क्लास के टिकट अब फर्स्ट AC में अपग्रेड नहीं किए जाएंगे, भले ही बर्थ खाली हों। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोने के दाम में बड़ी बढ़त: एक दिन में सोना ₹1,502 महंगा होकर ₹95,309 पर पहुंचा, इस साल अब तक ₹19,147 दाम बढ़े सोने-चांदी के दाम में 21 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,502 बढ़कर ₹95,309 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹93,807 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी आज 1532 रुपए बढ़कर ₹97332 प्रति किलो बिक रही है। एक दिन पहले चांदी का दाम 93,058 रुपए था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी ₹18,000 से ₹51,000 हो जाएगी: 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी से लागू होगा, बेसिक सैलरी करीब 3 गुना बढ़ाए जाने की उम्मीद सरकार 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू करेगी। वेतन आयोग को 16 जनवरी 2025 को मंजूरी दी गई थी। इस बीच सरकार को सुझाव दिया गया है कि कर्मचारियों के लेवल को मर्ज किया जाए। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि वेतन आयोग 2.86 तक का फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकता है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 40,000 रुपए से बढ़कर 1 लाख रुपए तक हो सकती है। वहीं सैलरी, पेंशन और अलाउंस (भत्ते) को रिवाइज किए जाने से 50 लाख से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. वेटिंग टिकट का स्लीपर क्लास से फर्स्ट-AC में अपग्रेड बंद: रेलवे के नए नियम जारी, वेटिंग टिकट अब सिर्फ दो क्लास ऊपर अपग्रेड होगा भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट टिकट से जुड़े ऑटो अपग्रेड प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। IRCTC के अनुसार, स्लीपर क्लास के टिकट अब फर्स्ट AC में अपग्रेड नहीं किए जाएंगे, भले ही बर्थ खाली हों। अब तक, वेटिंग लिस्ट वाले यात्री का टिकट सीट अवेलेबल न होने पर बुकिंग की गई कैटेगरी से ऊपर की कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया जाता था, लेकिन इस नियम को बदल दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन को 3000 करोड़ का मुनाफा: एयर ट्रैवल में बढ़ती डिमांड से प्रॉफिट 62% बढ़ा; एक साल में शेयर 26% चढ़ा भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी में 3,068 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह 62% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,895 करोड़ रुपए रहा था। एयर ट्रैवल में बढ़ती डिमांड के चलते कंपनी को यह मुनाफा हुआ है। जनवरी-मार्च तिमाही में इंडिगो के ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 24% बढ़कर 22,152 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY24 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 17,825 करोड़ रुपए रहा था। इंडिगो ने बुधवार (21 मई) को जनवरी-मार्च तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. ‘गूगल I/O’ इवेंट में जेमिनी 2.5-प्रो और गूगल बीम लॉन्च: वीडियो कॉलिंग में दो अलग लेंग्वेज में बात कर सकेंगे, गूगल सर्च में AI-पावर्ड रिजल्ट मिलेंगे इंडियन ट्रेवलर्स के लिए अब काकेशस तक का रास्ता आसान हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्जिया ने भारतीय नागरिकों के लिए अपनी वीजा पॉलिसी में ढील दी है। इसके तहत उन लोगों को वीजा-फ्री एंट्री की परमिशन दी गई है, जिनके पास पहले से ही अमेरिका, ब्रिटेन, शेंगेन एरिया या जापान से वैलिड वीजा या रेजिडेंस परमिट है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें… पोस्ट ऑफिस RD vs SBI ‘हर घर लखपति’ स्कीम: निवेश से पहले जान लें कहां पैसा लगाना रहेगा ज्यादा फायदेमंद, यहां समझें पूरा गणित​​​​​​​ अगर आप छोटी-छोटी राशि निवेश करके एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) और SBI की ‘हर घर लखपति’ स्कीम दोनों अच्छे विकल्प हो सकते हैं। लेकिन इनमें से आपके लिए कौन-सा बेहतर होगा? इसके लिए हम दोनों स्कीम्स की तुलना करते हैं और देखते हैं कि कौन-सी स्कीम आपके लिए सही रहेगी।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… जॉर्जिया में अब बिना वीजा घूम सकते हैं भारतीय: अमेरिका-ब्रिटेन और जापान के वीजा पर मिलेगी फ्री एंट्री, जानें इससे जुड़ी डिटेल्स​​​​​​​ इंडियन ट्रेवलर्स के लिए अब काकेशस तक का रास्ता आसान हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्जिया ने भारतीय नागरिकों के लिए अपनी वीजा पॉलिसी में ढील दी है। इसके तहत उन लोगों को वीजा-फ्री एंट्री की परमिशन दी गई है, जिनके पास पहले से ही अमेरिका, ब्रिटेन, शेंगेन एरिया या जापान से वैलिड वीजा या रेजिडेंस परमिट है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…