श्री राम तिवारी को जन्म दिन पर सीएम ने गिफ्ट के रूप में वीर भारत न्यास का पूर्णकालिक न्यासी बनाया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संस्कृति सलाहकार श्री राम तिवारी अब वीर भारत न्यास के पूर्णकालिक न्यासी होंगे, उल्लेखनीय है कि श्रीराम तिवारी को यह जिम्मेदारी पिछले दिनों दिल्ली के लाल किले पर आयोजित विक्रमादित्य महोत्सव के मेगा सक्सेसफुल इनोवेटिव इवेंट संचालन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा श्रीराम तिवारी के जन्म दिन पर उन्हें बर्थडे गिफ्ट के रूप वीर भारत न्यास के पूर्णकालिक न्यासी की अतिमहत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। श्रीराम तिवारी की अतिरिक्त रूप से मिली नई जिम्मेदारी पर देश विदेश के संस्कृति प्रेमियों ने सीएम डॉ मोहन यादव के प्रति आभार माना है।मुख्यमंत्री मप्र के सलाहकार होने के साथ श्री राम तिवारी के पास महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक की भी जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय हैं कि सीएम के सलाहकार श्री राम तिवारी विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक का काम अतिरिक्त प्रभार के रूप में करेंगे।