सोने-चांदी के दाम में आज यानी गुरुवार, 15 मई को बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,375 रुपए घटकर 91,484 रुपए पर आ गया है। कल सोने की कीमत 93,859 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव भी 2,297 रुपए कम होकर 94,103 रुपए पर आ गया है। बुधवार को एक किलो चांदी की कीमत 96,400 रुपए थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत 4 महानगरों में सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns सोने ने इस साल 20% रिटर्न दिया, चांदी भी 9% महंगी हुई सोर्स: IBJA साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation Metals to get expensive in upcoming months pushing WPI: Report हिंदी पुस्तक “बैंकिंग की अनंत सीमाएं” का विमोचन:मोहन टांकसाले बोले- यह किताब 60 वर्षों के बैंकिंग अनुभव का सार, युवा बैंकरों को मार्गदर्शन मिलेगा