भारत के प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक में जापानी कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) ने 20% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। यह डील ₹21.5 प्रति शेयर के भाव से 13,483 करोड़ रुपए में हुई है। इस डील में SBI अपनी 13.19% हिस्सेदारी बेचेगा, जिसकी वैल्यू 8,889 करोड़ रुपए है। बाकी 6.81% हिस्सेदारी एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, ICICI और HDFC जैसे 7 बैंकों से 4,594 करोड़ रुपए में खरीदी जाएगी। यस बैंक ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। डील की खबर के बाद यस बैंक के शेयर BSE पर 10% चढ़कर ₹20.05 पर बंद हुए। रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद पूरी होगी डील यह डील RBI और CCI जैसे रेगुलेटर्स की मंजूरी के बाद पूरी होगी। SMBC के प्रेजिडेंट अकिहिरो फुकुतोमे ने कहा कि भारत हमारे लिए प्राथमिकता है। यस बैंक के साथ यह निवेश हमारी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। वहीं यस बैंक के CEO प्रशांत कुमार ने कहा SMBC का निवेश हमारी ग्रोथ को नई गति देगा। SBI अब भी हमारा अहम साथी रहेगा। यस बैंक के शेयर में आज 10% की तेजी डील की खबरों के चलते शुक्रवार को यस बैंक के शेयर में बड़ा उछाल देखने की मिला। शेयर ने 10% तेजी के साथ 20.05 रुपए का बंद। हुआ कंपनी का शेयर 1 महीने में 16.84% का रिटर्न दे चुका है। पिछले 5 दिनों में शेयर 13.79% चढ़ा है। यस बैंक का मार्केट शेयर 62 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। 2023 में भी हिस्सेदारी खरीदने बात हुई थी इससे पहले 2023 में SMBC, यस बैंक में 51% वोटिंग राइट्स चाहती थी, लेकिन भारतीय कानून (26% वोटिंग कैप) के चलते डील नहीं हो पाई। इस बार SMBC ने 26% वोटिंग राइट्स की सीमा को स्वीकार कर लिया है, लेकिन कंपनी Yes Bank के बोर्ड में अपने डायरेक्टर्स नॉमिनेट कर प्रबंधन पर नियंत्रण चाहती है। यस बैंक की 710 से ज्यादा देशों में 1,200+ ब्रांच यस बैंक, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइड करता है। बैंक की 710 से ज्यादा देशों में 1,200+ ब्रांच, 1300+ ATM और 8.2 मिलियन यानी 82 लाख से ज्यादा कस्टमर्स हैं। यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर हैं। उन्होंने इस बैंक को 2004 में स्थापित किया था। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) प्रशांत कुमार हैं। Post navigation SBI, other lenders sell Yes Bank stake for Rs 13,483 crore in deal with Japan’s Sumitomo Mitsui Banking Corporation मेटा-X पर फेक न्यूज रोकने का दवाब बना रही सरकार:रोज 1,000 से ज्यादा पोस्ट हटाने के निर्देश; कल 8000 X अकाउंट बंद करने के आदेश दिए थे