इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) एक सिंगल पॉइंट एप बनाएगा। इस एक एप में इलेक्शन कमीशन से जुड़े 40 एप्स की सुविधा एक ही जगह मिलेगी। ECI के अनुसार इन 40 एप्स को 5.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। सिंगल पॉइंट एप आने के बाद यूजर्स को अगल-अलग एप डाउनलोड नहीं करने पड़ेंगे। इस एप में वोटर्स, चुनाव अधिकारियों, पॉलिटिकल पार्टियों और सिविल सोसाइटी से जुडे़ लोगों को फायदा होगा। ECINET नाम के इस एप में वोटर हेल्पलाइन एप, वोटर टर्नआउट एप, cVIGIL, सुविधा 2.0, ESMS, सक्षम और KYC ऐप जैसे एप होंगे। वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की तैयारी केंद्र सरकार वोटर आईडी और आधार को लिंक करने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर मार्च में चुनाव आयोग और यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें दोनों को लिंक करने पर सहमति बनी। अब इस पर एक्सपर्ट की राय लेकर सरकार आगे की प्रक्रिया करेगी। आयोग का कहना है कि वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का काम मौजूदा कानून और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। इससे पहले 2015 में भी ऐसी ही कोशिश हो चुकी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे रोक दिया गया था। Post navigation Warren Buffett to hand over reins to Greg Abel: Top 10 things to know about ‘Oracle of Omaha’s’ successor at Berkshire Hathaway What Tim Cook, Jamie Dimon said on Warren Buffett’s retirement move