दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने 2024 में 10.73 मिलियन डॉलर यानी 91.42 करोड़ रुपए सैलरी ली है। यह उनकी 2023 की सैलरी से करीब 22% ज्यादा है। 2023 में उन्होंने 8.8 मिलियन डॉलर सैलरी (74.98 करोड़ रुपए) ली थी। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के 2025 के प्रॉक्सी स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी गई है। वहीं 2022 में सुंदर पिचाई को 226 मिलियन डॉलर यानी 1,925 करोड़ रुपए तनख्वाह मिली थी, जिसमें परफॉर्मेंस गोल्स से जुड़े स्टॉक ग्रांट भी शामिल थे। पिचाई के सैलरी पैकेज में क्या-क्या शामिल है? पिचाई की तनख्वाह गूगल के एवरेज एम्प्लॉई की सैलरी से 32 गुना ज्यादा सबसे इंटरेस्टिंग बात यह है कि पिचाई को गूगल के एक फुल टाइम एम्प्लॉई से कई ज्यादा सैलरी मिलती है। गूगल के एक एवरेज फुल टाइम एम्प्लॉई को 2024 में 3,31,894 डॉलर यानी 2.82 करोड़ रुपए सैलरी दी गई थी, जो 2023 से 5% ज्यादा है। इस हिसाब से देखा जाए तो CEO की सैलरी गूगल के एवरेज एम्प्लॉई की सैलरी से लगभग 32 गुना ज्यादा है। 2024 में गूगल में टोटल 1,83,323 फुल टाइम एम्प्लॉइज काम करते थे। Post navigation ₹1,900 करोड़ का IPO लाएगी अर्बन कंपनी:SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए; 4 देशों में होम सर्विस प्रोवाइड करती है कंपनी Have soiled, torn or damaged currency notes? Check RBI guidelines for exchange