जनवरी से मार्च 2025 तक IDBI बैंक ने कुल ₹9,035 करोड़ की कमाई की। इस कमाई में से बैंक ने 5,840 करोड़ रुपए कर्मचारियों की सैलरी, बिजली बिल, डिपॉजिट जैसे कामों में खर्च किए। इसके बाद बैंक के पास 2,051 करोड़ रुपए मुनाफा के रूप में बचा। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक को 1,628 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार यह 26% बढ़ा है। क्या नतीजे उम्मीद से अच्छे हैं? वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा मार्केट विश्लेषकों की उम्मीद से बेहतर रहा है, यानी बैंक ने इस बार बेहतर काम किया है। नतीजों में आम आदमी के लिए क्या? बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 2.10 रुपए डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों को देती हैं, इसे डिविडेंड या लाभांश कहा जाता है। नॉन परफॉर्मिंग एसेट या NPA क्या है? जब कोई व्यक्ति या संस्था किसी बैंक से लोन लेकर उसे वापस नहीं करती, तो उसे बैड लोन या नॉन परफॉर्मिंग एसेट या NPA कहा जाता है। यानी इन लोन्स की रिकवरी की उम्मीद काफी कम होती है। नतीजतन बैंकों का पैसा डूब जाता है और बैंक घाटे में चला जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक अगर किसी बैंक लोन की किस्त 90 दिनों तक यानी तीन महीने तक नहीं चुकाई जाती है, तो उस लोन को NPA घोषित कर दिया जाता है। अन्य वित्तीय संस्थाओं के मामले में यह सीमा 120 दिन की होती है। बुक को क्लियर करने के लिए बैंकों को ऐसा करना होता है। बीते एक साल में शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा? रिजल्ट के बाद IDBI बैंक का शेयर 2.65% चढ़कर 82.56 रुपए पर बंद हुआ। बैंक का शेयर बीते एक महीने में 6.25% और 6 महीने में 1.46% चढ़ा है। वहीं एक साल में 10% गिरा है। बैंक का शेयर इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 7% चढ़ा है। IDBI बैंक की देश में 2,000 से ज्यादा ब्रांच इंडस्ट्रियल डेव्हलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI बैंक), बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइड करता है। भारत सरकार ने इस बैंक को 1964 में स्थापित किया था। इसका हेड क्वार्टर मुंबई में है। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) राकेश शर्मा हैं। IDBI बैंक की देश में 2,000 से ज्यादा ब्रांच और 3,300 से ज्यादा ATMs हैं। Post navigation टेस्ला ने मुंबई में ऑफिस लीज पर लिया:ये भारत में कंपनी के जल्द एंट्री का संकेत, मॉडल 3 के लिए बुकिंग फीस भी वापस की India can be a $8 trillion economy by 2035, but there are 4 major hurdles: Report