अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड की चौथी तिमाही में कुल कमाई यानी टोटल इनकम 6,596 करोड़ रुपए रही। ये पिछले साल की तुलना में 36% ज्यादा है। कंपनी की इस कमाई में ऑपरेशन से रेवेन्यू 6,375 करोड़ रुपए रहा। वहीं जनवरी से मार्च तिमाही में कंपनी का टोटल खर्च 5,412 करोड़ रुपए और टोटल टैक्स 287 करोड़ रुपए रहा। टोटल इनकम में से खर्च, टैक्स और अन्य खर्चे घटा दें, तो कंपनी को चौथी तिमाही में 647 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ। ये पिछले साल की तुलना में 79% बढ़ा है। यानी कंपनी की कमाई के साथ मुनाफा भी बढ़ा है। अडाणी एनर्जी ने गुरुवार (24 अप्रैल) को जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY25, चौथी तिमाही) के नतीजे जारी किए हैं। नतीजों में आम आदमी के लिए क्या रहा? अगर आपके पास अडाणी एनर्जी के शेयर हैं, तो कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 0.80 रुपए के अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) को भी मंजूरी दी है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। Q4FY25 में अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा 79% बढ़ा सालाना आधार पर तिमाही आधार पर नोट: आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। FY24 के मुकाबले FY25 में अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा 7% कम हुआ नोट: आंकड़े करोड़ रुपए में है। बीते एक साल में शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा? रिजल्ट के बाद अडाणी एनर्जी का शेयर आज 2.58% की तेजी के साथ 963 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी एनर्जी के शेयर ने पिछले 5 दिन में 7.5% रिटर्न दिया है। वहीं 1 महीने में शेयर 17% चढ़ा है। वहीं 6 महीने में 2% गिरा है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो कंपनी का शेयर 20% बढ़ा है। एक साल में कंपनी का शेयर करीब 8% गिरा है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 1.16 लाख करोड़ रुपए है। कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर ट्रांसमिशन कंपनी है AESL अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) को पहले अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना 2015 में हुई थी। ये भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर ट्रांसमिशन कंपनी है। इसकी ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी 84,100 MVA है। यह हाई-वोल्टेज एसी और डीसी ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों को ऑपरेट करती है। इसमें 4950 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडाणी और एमडी अनिल सरदाना हैं। Post navigation India better placed than peers on trade; door open for third RBI rate cut: DBS SME कंपनियों के मेनबोर्ड में शिफ्टिंग के नियम सख्त हुए:अब वित्त वर्ष में ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹100 करोड़ होना जरूरी; मिनिमम नेटवर्थ ₹75 करोड़ हो