आज यानी 24 अप्रैल को सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखने को मिल रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹10 कम होकर ₹96,075 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹96,085 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,003 बढ़कर ₹97,616 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,613 प्रति किलो था। वहीं सोने ने 21 अप्रैल को ₹1 लाख का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 19,913 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,913 रुपए बढ़कर 96,075 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,599 रुपए बढ़कर 97,616 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। 30 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन हमारे देश में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन सोने की खरीदारी करते हैं। कई लोग इस सोच के साथ सोना खरीदते हैं कि बुरे वक्त में वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation Gold rate today: Yellow metal prices dip by Rs 3,800 per 10 grams in 2 days after touching Rs 1 lakh mark What is UPI circle? All you need to know about NPCI’s new delegated payment system